• Fri. Jul 3rd, 2026

सावन आया, चेन स्नैचर्स की फौज लाया, बरसाना में कटी साढ़े तीन लाख की चेन

ByVijay Singhal

Jul 4, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। बरसाना में सावन के आते ही ब्रज के प्रमुख मन्दिरों में चेन स्नैचर्स की फौज बिखर गई है और उसने अपने काम को बखूबी अंजाम देना शुरू कर दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह घटनाएं कैमरा में कैद नहीं होती हैं।इससे बड़ी बात यह है कि मन्दिरों में यह चैन स्नैचिंग पुलिस की मिलीभगत से सफेदपोशों द्वारा संचालित गिरोह द्वारा पिछले काफी समय से कराई जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार को भी इसकी भली-भांति जानकारी है। इसीलिए चेन स्नैचर्स के साथ पुलिस की कोई मुठभेड़ नहीं हो रही है।  खबर के अनुसार हरियाणा के गुड़गांव की रविता नामक महिला सोमवार को मन्दिर में दर्शन के लिए आई थी। इसी मध्य उसकी साढ़े तीन लाख रुपए मूल्य की सोने की चेन गिरोह द्वारा तोड़कर इधर से उधर कर दी गई और महिला रोती-गिड़गिड़ाती रह गई। बरसाना थाना प्रभारी कह रहे हैं कि महिला की चेन गुम हो गई थी, जिसे ढूंढने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसओ का यह बयान पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाने के लिए काफी है। हम समझते हैं आज की यह खबर इतनी काफी है। आगे और बात करेंगे, देखेंगे कि कब तक चलती है चैन स्नैचिंग और कब तक इस पर रोक नहीं लगाई जाती है।7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.