हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में गुरु पूर्णिमा का पर्व ब्रज भूमि में पूरी आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया। शिष्यों ने अपने अपने गुरु का पूजन कर इस पर्व को मनाया। प्रख्यात भागवत प्रवक्ता देवकी नंदन महाराज का भी शिष्यों ने पूजन किया। इस अवसर पर देवकी नंदन महाराज ने शिष्यों से शपथ ली कि वह वर्षों से आगरा में मस्जिद के नीचे दबी भगवान की प्रतिमाओं को वापस लाएंगे। श्रीकृष्ण को मानने वाले प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है कि वे आगरा में मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबे अपने अराध्य के विग्रहों को मुक्त कराने आगे आये । अगर गुरू दक्षिणा में कुछ देना चाहते हो तो केशवदेव विग्रहों को वापस लाने के लिये किसी भी रूप में अपना योगदान देने की शपथ लो। यह बात गुरु पूर्णिमा पर्व पर पूजन करने आए शिष्यों से देवकी नंदन महाराज ने गुरु पूजन को आये शिष्यों से प्रवचन देने के दौरान कही। छटीकरा मार्ग स्थित श्री प्रियाकान्तजु मंदिर पर हजारों की संख्या में शिष्यों ने अपने गुरू देवकी नंदन महाराज का चरण पूजन किया । दीक्षा-पूजन के उपरान्त जब वे प्रवचन देने लगे तो आगरा में जामा मस्जिद की सीढियों में दबी श्री कृष्ण जन्मभूमि की केशव देव प्रतिमाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने मथुरा के मंदिरों को तोड़कर हिंदुओं की आस्था को अपमानित करते हुये कृष्ण विग्रहों को मस्जिद की सीढ़ियों में दबवा दिया। प्रण लिया है कि कृष्ण प्रतिमाओं को अपमान से मुक्त कराकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर लायेगें। शिष्यों के कर्तव्य याद दिलाते हुये देवकी नंदन महाराज ने कहा कि अगर गुरू का कोई संकल्प है तो शिष्यों का भी दायित्व है कि वे इसकों पूर्ण कराने में अपना सहयोग दें । भावुक होते हुये उन्होनें कहा कि हम लोगों को कृष्ण कथा सुनाते हैं, पुराणों की कथायें कहते हैं, जब से पता लगा कि हमारे अराध्य को पैरों तले रौंदा जा रहा है, अपने पर शर्म आती है । कैसे हम इतने वर्षों से इस अत्याचार को सहते आ रहे हैं । अगर इस अपमान को बंद न करा सके तो हमारी भक्ति-पूजा पर धिक्कार है । ठा0 श्रीप्रियाकान्तजु मंदिर संस्थापक देवकी नंदन महाराज ने इस कार्य में सहयोग माँगा तो हजारों शिष्यों ने हाथ उठाकर हर कदम पर साथ देने का संकल्प लिया । महाराज ने कहा कि जल्द ही इसके लिये एक बड़ा कदम उठाया जायेगा । हम सनातनी अपने लोकतान्त्रिक अधिकारों, आस्था और आक्रोश के साथ अपने कृष्ण को सम्मान दिलाने सड़कों पर उतरेंगे । हमने भाईचारे का समय दिया है लेकिन हमारे हर शान्ति प्रयास को ठुकराया गया है। देवकी नदंन महाराज ने आगरा मस्जिद से कृष्ण विग्रहों की मुक्ति के लिये न्यायालय में याचिका लगाई है । इसमें आगरा मस्जिद इंताजामिया कमेटी, यूपी वक्फ बोर्ड एवं श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान मथुरा को नोटिस जारी किये गये हैं । न्यायालय में अगली सुनवाई 11 जुलाई को है ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
