• Fri. Jul 3rd, 2026

व्रन्दावन के प्रेम मंदिर में बम की सूचना पर मचा हड़कंप,1 घंटे पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन,

ByVijay Singhal

Jul 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के प्रेम मंदिर में रविवार देर रात बम की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। बम की सूचना पर 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी मंदिर पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं को पुलिस की टीम ने एक-एक कर बाहर निकाला। इसके बाद मंदिर के अंदर पुलिस BDS और डॉग स्काउट टीम ने 1 घंटे तक सर्च अभियान चलाया। टीम के सदस्यों ने मंदिर के मुख्य द्वार, आंगन,जगमोहन सभी जगहों पर चेकिंग की। मंदिर में सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद जब कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
अज्ञात युवक ने रात तकरीबन 9 बजे डायल-112 पर फोन कर सूचना दी। युवक ने कहा कि वृंदावन के प्रेम मंदिर में कई जगह बम रखे गए है। इसके बाद पुलिस ने मथुरा के प्रवक्ता को बम की सूचना दी।सूचना मिलते ही प्रेम मंदिर के लिए बॉम्ब स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और फायर ब्रिगेड की टीम को रवाना किया गया। इसके साथ ही वृंदावन की विभिन्न पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया। सिविल पुलिस ने मंदिर परिसर से श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। प्रेम मंदिर पहुंची बॉम्ब स्क्वायड, डॉग स्क्वायड टीम ने उपकरणों के साथ मंदिर परिसर का कोना- कोना चेक किया। करीब 1 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद टीम मंदिर परिसर के बाहर आई। जहां टीम ने मंदिर के बाहर फुटपाथ पर सो रहे श्रद्धालुओं के समान का चेक किया। जब कुछ नहीं मिला तो टीम ने राहत की सांस ली। प्रेम मंदिर में चेकिंग अभियान के बाद सुरक्षा एजेंसी के जवान विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां टीम के सदस्यों ने मंदिर के मुख्य द्वार, आंगन,जगमोहन सभी जगह चेकिंग की। यहां भी जब कुछ नहीं मिला। तो इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी। पुलिस अधीक्षक नगर मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि किसी ने डायल-112 पर सूचना दी कि प्रेम मंदिर में विस्फोटक है। कॉल करने वाले का नंबर स्विच ऑफ है। संदिग्ध व्यक्ति की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.