• Thu. Jul 2nd, 2026

जनपद न्यायालय के दो कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित

ByVijay Singhal

Jun 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद न्यायालय के दो कर्मचारीगण श्री नरेन्द्र कुलश्रेष्ठ, पेशकार एवं श्री रमेश कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का विदाई समारोह केंद्रीय कक्ष, जनपद न्यायालय, मथुरा मे आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश श्री आशीष गर्ग द्वारा की गई। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिवारीजन उपस्थित रहे। श्री नरेन्द्र कुलश्रेष्ठ पेशकार द्वारा 42 वर्ष तथा श्री रमेश कुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा  31 वर्ष की सेवा पूर्ण की गयी।
जनपद न्यायाधीश श्री आशीष गर्ग व अपर जिला जज श्री संजय चौधरी व श्री नितिन पाण्डेय द्वारा इन कर्मचारियों को आशीष वचन देते हुए स्मृति चिन्ह दिया गया तथा इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन श्री महावीर सिंह, वरिष्ठ लेखा लिपिक द्वारा किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.