• Sun. Nov 29th, 2026

फर्जी निकले दस्तावेज, राशन की कालाबाजारी में दो पर केस दर्ज

Byvijay.singhal1233

Jun 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में पुलिस ने एक पिकअप पकड़ी थी। इसमें 50 बोरी राशन का चावल लदा था। जांच में राशन कालाबाजारी के लिए ले जाता पाया गया। इस संबंध में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की तहरीर पर थाना फरह में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कस्बा के पथवारी चौक से पुलिस ने राशन की कालाबाजारी की सूचना पर 25 जून को पिकअप पकड़ी थी। सूचना पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम भी पहुंची। टीम को आरोपी पक्ष की ओर से राजस्थान से की गई खरीदारी के फर्जी बिल दिखाकर टीम को गुमराह करने की कोशिश की गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जब बिल की सत्यता की जांच की गई तो डीग (राजस्थान) की फर्म के मालिक ने बिल को फर्जी बताया। इसके बाद क्षेत्रीय खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सुशील तिवारी ने बुधवार रात राशन की कालाबाजारी करने के आरोप में विधि चंद अग्रवाल और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ राशन की कालाबाजारी फर्जी बिल बनाने आदि सुसंगत धाराओं में थाना फरह में मुकदमा दर्ज कराया गया। थाना प्रभारी सुरेश चंद ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

नहीं रुक रही राशन की कालाबाजारी,भले ही राशन की कालाबाजारी के एक मामले में खाद्य एवं आपूर्ति ने कार्रवाई कर दी। बावजूद इसके क्षेत्र के परखम और इसके आसपास कालाबाजारी आम है। दुपहिया वाहनों से भी कालाबाजारी हो रही है। कई स्थानों पर राशन की कालाबाजारी कर राशन एकत्रित किया जाता है। वहां से चोरी-छिपे वाहनों से आसपास के जनपदों में भेजा जाता है। इसके लिए फर्जी बिलों का उपयोग भी किया जाता है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.