हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ईद उल अजहा यानि बकरीद को मनाई गयी। इस दिन बकरों की कुर्बानी देने के लिए बुधवार को जमकर बकरों की खरीद हुई। साथ ही बाजारों में भी अन्य सामान की खरीदारी के लिए मुस्लिम समाज की महिलाओं व पुरुषों की भीड़ लगी रही। ईद उल अजहा की मुख्य नमाज डीग गेट स्थित शाही मस्जिद ईदगाह में सुबह 8 बजे हुई।
बकरीद के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी थी। बाजार सज चुके हैं। मुस्लिम समाज की महिलाओं ने जहां बाजार में जमकर खरीदारी की, वहीं बच्चे अपनी पसंद से कपड़े खरीद गए । जिनकी माली हालत अच्छी है वह कुर्बानी के लिए बकरे खरीद रहे थे । ज्यादातर लोगों ने कुर्बानी के जानवरों की खरीदारी कर ली थी। हालांकि बकरों की कीमतें इस बार भी आसमान पर रहीं। 15 हजार से 50 हजार रुपये तक बकरे खरीदे गए। खरीदे गए बकरों की बृहस्पतिवार को कुर्बानी दी गयी । इससे पहले कुर्बानी के लिए खरीदे गए बकरों को सजा धजा कर उनके खानपान का पूरा ध्यान रखा गया। इन्हें पीपल के पत्ते, खजूर, अंजीर सहित अनेक चीजें खिलाईं गयी। शाही मस्जिद ईदगाह के सचिव तनवीर अहमद ने बताया कि ईद उल अजहा की नमाज सुबह 8 बजे हुई । उन्होंने नमाजियों से अपील की है कि नमाज अदा करने के लिए समय से कहा कि कुर्बानी के दौरान जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई गाइडलाइन का पालन किया। प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न करें। कुर्बानी के बाद साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
