• Thu. Jul 2nd, 2026

योगी बोले-हेमा मालिनी सिर्फ अभिनेत्री होतीं तो क्या मिल पाते:अब आम आदमी भी उनसे मिल सकता है; मथुरा में 208 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

ByVijay Singhal

Jun 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे पर शनिवार को मथुरा पहुंचे। सीएम योगी ने सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मथुरा आने पर गौरव की अनुभूति होती है। एक नई ऊर्जा मिलती है। आज एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिका के दौरे को लेकर कहा कि अमेरिका में ऐसा कोई नहीं था, जो प्रधानमंत्री से मिलना न चाहे। ये प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता का असर है कि दुनिया भर में उनके लाखों चाहने वाले हैं। ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए जो योजना तैयार हुई हैं, उस पर काम शुरू हो गया है। सीएम ने सांसद हेमा मालिनी को लेकर कहा कि अगर वह फिल्मों में ही काम कर रही होतीं, तो क्या आम आदमी मिल पाता? लेकिन वह जनप्रतिनिधि बनीं, तो लोग मिल पा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “काशी में काशी धाम, केदारनाथ में केदारनाथ धाम और महाकाल में महाकाल धाम बना है। लोग यहां आकर एक अलग तरह का एहसास करेंगे। उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन में जल्द हेलिकॉप्टर की सुविधा शुरू होगी।”

हेमा मालिनी बोलीं- विपक्ष के लोग मोदी को हटाने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं


सांसद हेमा मालिनी ने मुख्यमंत्री की तारीफ पर कहा, ”योगी जी ने सबको जागरूक किया। मैं सांसद नहीं, बल्कि आर्टिस्ट भी हूं। कई लोग आते हैं, जो आर्टिस्ट के तौर पर मिलते हैं। लेकिन जिस काम के लिए मैं सांसद बनी हूं, वह काम कर रही हूं। मोदी जी अभी दो टाइम और प्रधानमंत्री बनें। विपक्ष के लोग जो षड्यंत्र कर रहे हैं कि कैसे मोदी जी को हटाना है, उससे बचाना है।” हेमा मालिनी ने 2024 में मथुरा से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि पार्टी जो कहेगी, वह करूंगी। जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम योगी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के नए ऑफिस पहुंचे। उनके साथ सांसद हेमा मालिनी भी थी। मुख्यमंत्री ने फीता काटकर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हेमा मालिनी ने योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए कहा कि आज आपके सपने साकार हो रहे हैं। मुख्यमंत्री रविवार की सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर वृंदावन पहुंचेंगे। यहां वह बांके बिहारी जी का दर्शन करेंगे। योगी आदित्यनाथ यहां 15 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद सीएम का काफिला पर्यटक सुविधा केंद्र पहुंचेगा। यहां वह 1 घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वह करीब 50 साधु-संतों के साथ जलपान करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नोएडा के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। सीएम योगी मोदी सरकार के कार्यकाल के 9 साल पूरे होने पर गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। भरतकुंड पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “राम मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है। PM नरेंद्र मोदी जनवरी में राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। ये दिन उत्सव की तरह मनाया जाएगा। 21 लाख दीप जलाए जाएंगे। अयोध्या का वैभव दुनिया देखेगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.