मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम की बुधवार को आयोजित पहली बोर्ड बैठक में शहर के विकास के लिए 441 करोड़ के भारी भरकम बजट को पास करने के साथ ही 150 करोड़ के विकास प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई। डैंपियर नगर में नवीन आधुनिक पुस्तकालय और व्यायामशाला, वृंदावन में अग्निशमन केंद्र और गणेशरा में नवीन गोशाला, लोहवन में डॉग शेल्टर होम के लिए जमीन देने के प्रस्ताव को ध्वनिमत से पास कर दिया गया।
महापौर विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल ने नवनिर्वाचित पार्षदों के समक्ष बैठक के एजेंडे में शामिल प्रस्ताव पेश किए। सबसे पहले वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश किया। इसमें 441 करोड़ का आय-व्यय सहित 98 करोड़ की अवशेष धनराशि भी शामिल की गई। नवनिर्वाचित पार्षदों ने आय-व्यय के ब्योरा के बारे में पूछताछ के साथ आम सहमति से बजट को स्वीकृति दे दी। इसके बाद सफाई उपकरणों का किराया बढ़ाने, आठ अधिवक्ताओं की सेवा खत्म करने, वृंदावन पालिका कार्यकाल के दौरान निर्माण संबंधी अवशेष भुगतान को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन की प्रक्रिया को सहमति दी। डैंपियर नगर स्थित जिला पुस्तकालय को आधुनिक स्वरूप देने और प्रथम तल पर व्यायामशाला की योजना का पार्षदों ने स्वागत किया। लोहवन में डॉग शेल्टर होम, गणेशरा में नई गोशाला, धौरेरा में एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम और वृंदावन में एक नए अग्निशमन केंद्र के लिए जमीन के प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई। हालांकि इस पर कई पार्षदों ने प्रश्न भी उठाए। इनके अलावा पार्किंग उपविधि, सफाई उपकरणों के किराए में वृद्धि के साथ 150 करोड़ की विकास योजनाओं को भी सभी पार्षदों ने एक स्वर में स्वीकार किया। हालांकि लावारिस जानवरों के लिए जुर्माना राशि बढ़ाने का विरोध भी हुआ, लेकिन सदन से इसे स्वीकार कर लिया। इस दौरान महापौर के साथ नगर आयुक्त अनुनय झा ने पार्षदों के सवालों का जवाब दिया। अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह, अनिल कुमार , सहायक नगर आयुक्त डीके सिंह सहित नगर निगम के विभिन्न विभागाध्यक्ष बैठक में मौजूद रहे। नगर निगम की पहली बैठक में नवनिर्वाचित पार्षदों ने महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त अनुनय झा के समझ जनसमस्याओं की झड़ी लगा दी। बड़ी संख्या में पार्षदों ने वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया। बोर्ड बैठक तीन घंटे तक चली। इस दौरान बंदरों का उत्पात, गंगाजल की आपूर्ति, नमामि गंगे के तहत नवीन पाइपलाइन में लीकेज, खारे पानी की समस्या, जलभराव, सफाई और प्रकाश सहित विभिन्न बिंदुओं को रखा। इनके निस्तारण को लेकर नगर आयुक्त ने सभी पार्षदों से सहयोग की अपील की। पार्षदों में अपनी-अपनी समस्याओं को बार-बार उठाने की होड़ लग गई। कई पार्षद बार-बार समस्याएं रखते रहे। इससे अन्य पार्षद बेचैन नजर आए। जनसमस्याओं को उठाने वालों में प्रमुख रूप से पार्षद राजवीर सिंह, राजीव सिंह, मुकेश सारस्वत, संतोष पाठक, बालकृष्ण चतुर्वेदी, वैभव अग्रवाल, रेनू चौधरी, रचना पाठक, नीलम गोयल, ब्रजेश खरे, राकेश भाटिया, सुभाष चंद्र, कुलदीप पाठक आदि शामिल थे। विनोद अग्रवाल, महापौर, मथुरा-वृंदावन नगर निगम, ने बताता नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक शांतिपूर्वक हुई है। एक परिवार की भांति नगर के विकास पर विचार किया गया। कई अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में पार्षदों द्वारा जनसमस्याएं उठाईं गईं। इन्हें पार्षद और अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए निस्तारित कराया जाएगा। नगर के विकास का खाका भी सभी पार्षदों के साथ मिलकर खीचा जाएगा।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes