• Thu. Jul 2nd, 2026

“दीनदयाल धाम फरह में मनाया गया विश्व योग दिवस”

ByVijay Singhal

Jun 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के अंतर्गत पूरे देश भर में विश्व योग दिवस मनाया गया। इसी के तहत *पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति* फरह के तत्वाधान मे आयोजक *सूर्या फाउंडेशन* के द्वारा दीनदयाल धाम मे विश्व योग दिवस मनाया। जिसमें भारत सरकार आयुष मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार खड़े होकर, बैठकर व लेटकर किये जाने आसन कराए गए। इस अवसर पर *पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति के निदेशक सोनपाल सिंह, मंत्री केशवदेव शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष शालिग़राम बटिया, गौशाला समिति के मंत्री हरिशंकर* ने आए हुए लोगों से योग को जीवन मे उतारने एवं उससे होने वाले फायदा के बारे ने बताया। हमारे ऋषि, मुनि, संतजन योग को अपनाकर कई वर्षो तक निरोगी रहकर जीवन जीते थे। *सूर्या फाउंडेशन क्षेत्र प्रमुख आदर्श मिश्रा* ने बताया कि फाउंडेशन के चयनित सभी गांवों में फाउंडेशन के कार्यकर्ताओ द्वारा गांव के व्यक्तियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर उनको योग करवाया गया। योग दिवस से पूर्व 16 जून से लेकर के 20 जून तक योग सप्ताह अभ्यास कार्यक्रम भी किया गया। जिसमें गांव के बच्चे, महिला, पुरुष, सभी उम्र और वर्ग के व्यक्ति भाग लेकर के स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने हेतु उपस्थित रहें। कार्यक्रम मे वरिष्ठ प्रचारक राजवीर, रणवीर, गोपीनाथ, संगमलाल, कार्यकर्त्ता सत्यप्रकाश, राम तरकर, रवि सिंह, राजकुमार, भगवतस्वरुप, श्याम जायसवाल, राम पाठक, योग प्रमुख दीपेंद्र, जतिन, पुष्पेंद्र, मोरध्वज, वेदप्रकाश, शंकर, केदार, दीपिका, राधा, गुड़िया, स्वेता, राजन, रामप्रकाश, मधु, क्रीड़ा भारती  के कार्यकर्ता, संघ के स्वयंसेवक सहित करीब साढ़े पांच सौ ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गोपीनाथ ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.