हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की जिला स्तरीय नियोजन एवं विकास समिति की बैठक में ब्रज विकास की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान नवनिर्वाचित नगर पंचायतों के अध्यक्षों से तीर्थ स्थल, कुंड सरोवर सहित अन्य धार्मिक महत्व से विकास के प्रस्ताव मांगे गए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की जिला स्तरीय नियोजन एवं विकास समिति की बैठक जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान शासन स्तर पर लंबित विकास परियोजना, क्रियान्वित योजनाओं पर मंथन किया गया। उनकी प्रगति और निर्धारित समय में पूरा करने को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। ब्रज विकास से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी मंथन किया गया। शासन से धन की उपलब्धिता पर भी चर्चा हुई। इस दौरान ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने नवनिर्वाचित निकायों के अध्यक्षों से तीर्थ विकास संबंधी प्रस्ताव मांगे। कहा कि संबंधित क्षेत्र में एतिहासिक पृष्ठभूमि से जुड़ा कोई कुंड, सरोवन, वन या फिर तीर्थ यात्रियों से जुड़ी जनसुविधाओं के प्रस्ताव दें। इसमें बलदेव के अध्यक्ष ने तीर्थ यात्रियों के ठहराव के लिए टीएफसी की आवश्यकता दर्शाई। इस पर सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि बलदेव में पूर्व हाॅस्पिटल की जमीन इस उद्देश्य से चयनित की गई है, लेकिन जिला पंचायत और मंदिर प्रबंधन के बीच विवाद के चलते इस योजना पर काम नहीं हो पा रहा है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह, विभिन्न निर्माण एजेंसियों के अधिशासी अभियंता भी मौजूद रहे।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes