• Thu. Nov 12th, 2026

दिवाली से पहले सड़क हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, घरों में मचा कोहराम

Byvijay.singhal1233

Oct 23, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में दिवाली से दो दिन पूर्व दो बाइकों की टक्कर में दो घरों के चिराग बुझ गए। हादसा महावन क्षेत्र में शुक्रवार रात हुआ। घटना का जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महावन क्षेत्र स्थित तिवारी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात आठ बजे दो बाइक आमने-सामने सामने से टकरा गईं। हादसे में एक बाइक पर सवार दो मित्रों की मौत हो गई। परिजन ने बताया कि 24 वर्षीय शेर सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी रेतिया मोहल्ला महावन और उसका मित्र 20 वर्षीय मनीष पुत्र दामोदर बाइक पर सवार होकर मथुरा से अपने गांव लौट रहे थे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दूसरी पर बाइक सवार भी दुर्घटना में घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। बाइक सवारों के पास से मिले कागजातों के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.