• Mon. Feb 23rd, 2026

गोवर्धन से पलवल लौट रहे दंपती की मौत,ट्रक के आगे फंसी बाइक, घसीटता हुआ दूर तक ले गया ड्राइवर; गर्भवती थी महिला

ByVijay Singhal

Jun 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा-वृंदावन स्थित गोवर्धन से होडल लौट रहे दंपती की बाइक को ट्रक नेशनल हाईवे-19 पर घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। हादसे में दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए। वहीं शिकायत के आधार पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।मृतकों की पहचान रामनगर के रहने वाले दीपक 30 वर्षीय और सृष्टि के रूप में हुई है। दोनों गोवर्धन में परिक्रमा करने के लिए गए थे। वापसी में नेशनल हाईवे-19 पर कोसीकलां के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दीपक की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक ट्रक के अगले हिस्से में जा फंसी और दीपक-सृष्टि को घसीटते हुए कई मीटर तक ले गया। दीपक की पत्नी सृष्टि गर्भवती थी। दीपक अपने परिवार में सबसे बड़ा था और उसके 2 छोटे भाई हैं। दीपक अकेला ही अपने परिवार का पालन पोषण करता था। दोनों की मौत के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़ने की गुहार लगाई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.