• Thu. Nov 12th, 2026

व्रन्दावन में दुकान मेंशॉर्ट सर्किट से दोना-पत्तल में लगी आग, 2 घंटे में फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Byvijay.singhal1233

Oct 23, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के हरिनिकुंज चौराहा से बांके बिहारी मंदिर जाने वाले रोड पर शनिवार की सुबह अचानक एक दुकान से आग की लपटें देख कर हड़कंप मच गया। पत्तल दोना की दुकान से आग की लपटें बाहर निकल रही थीं। दुकान में लगी आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोग और दुकानदार जुट गए। मथुरा के वृंदावन इलाके में पत्तल दोना की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की संभावना है।
आग लगने की सूचना दमकल को दी। सूचना मिलते ही करीब 20 मिनट में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास कर दिया। आग और धुएं के कारण दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में दिक्कत महसूस हो रही थी। इसके बाद मौके पर एक और दमकल की गाड़ी को बुलाया गया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मुख्य मार्ग पर मौजूद दुकान में आग लगने के कारण लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिस बिल्डिंग में दुकान थी उस पर लगे टाइल आग की तपिश के कारण गिरने लगे। जिसकी वजह से एक पुलिस कर्मी के हाथ में भी चोट लग गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोग तत्काल पुलिस कर्मी को प्राथमिक उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले गए।जिस दुकान में आग लगी वह दिल्ली निवासी रूपेश गुप्ता की बताई गई। मौके पर मौजूद प्रतक्ष्यदर्शी अजय शर्मा ने बताया कि एक महीने पहले ही रूपेश गुप्ता ने यह दुकान खोली और आज यह हादसा हो गया। अजय ने बताया कि उसने और दुकान स्वामी ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन एक कांच टूटने से उन दोनों के कांच के टुकड़े लग गए।दुकान में पत्तल दौना बनाने की मशीन भी लगी थी। माना जा रहा है कि अधिक लोड होने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और आग ने कुछ ही देर में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारण दुकान स्वामी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.