• Wed. Nov 4th, 2026

151 गरीब परिवारों के साथ कैबिनेट मंत्री ने मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण मनाई दीपाली

Byvijay.singhal1233

Oct 22, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता तहसील के कोसीकला के आर्य नगर स्थित आर्य समाज धर्मशाला में ब्रज प्रभात सेवा संस्थान का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान 151 गरीब परिवारों के साथ कैबिनेट मंत्री ने दीवाली मनाई। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माला पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्थान के अध्यक्ष कन्हैया लाल गोयल ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण का अभिनंदन किया। विशेष अतिथि व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग मौजूद रहे। दीपावली महोत्सव आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।
कैबिनेट मंत्री, कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग और संस्थान के अध्यक्ष कन्हैया लाल गोयल, तरुण सेठ ने लोगों को त्योहार पर काम आने वस्तुएं भेंट की। लाभार्थी महिलाओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। ब्रिज प्रभात सेवा संस्थान के तत्वाधान में पहली बार 151 गरीब परिवारों के साथ दीपावली महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार प्रदेश की जनता की सेवा करने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। ऐसे संगठनों और संस्थानों के माध्यम से प्रदेश सरकार को काफी सहयोग मिल रहा है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.