• Wed. Nov 4th, 2026

गोवर्धन में छात्र-छात्राओं ने बनाई आकर्षक रंगोली,रंगोली प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Byvijay.singhal1233

Oct 22, 2022
Spread the love
मथुरा। गोवर्धन में दीपों और खुशहाली के पर्व दीपावली के उपलक्ष्य में चरकुला ग्लोबल पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यालय के समस्त कक्षाओं के सैकड़ों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने फूलों और रंगों के माध्यम से आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यालय में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता, क्लास डेकोरेशन, नाटक जंग फूड बढ़ता चलन पर मनमोहिक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न प्रकार के दीपक बनाए। संस्थापक पंडित मुरारी लाल शर्मा, डायरेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं में त्योहार को लेकर हर्ष है।
डायरेक्टर ने बताया कि दीपावली के अवसर पर रंगोली का महत्व और भी बढ़ जाता है। इसका महत्व सिर्फ साज-सज्जा के लिए ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक स्तर पर भी है। रंगों के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव को विज्ञान और विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों ने भी माना है। विभिन्न रंगों और फूलों से बनाई रंगोली आसपास के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। संस्थापक पंडित मुरारी लाल शर्मा, डायरेक्टर संजय शर्मा, प्रधानाचार्य सिद्धार्थ मल्होत्रा, अध्यापक छैलबिहारी, गोपाल चक्रवर्ती, प्रिया जोशी, कुमुद शर्मा, ऋषभ अधिकारी, सुनील शर्मा, रविकांत शर्मा आदि ने छात्र-छात्राओं की मनमोहक रंगोली की प्रशंसा की।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.