हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा वृंदावन रोड को 4 लाइन किए जाने का काम PWD द्वारा किया जा रहा है। चौड़ीकरण में रोड किनारे बनी डेढ़ सौ साल पुरानी अद्धा बाबा की मजार अड़चन बन रही थी। सोमवार की सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में PWD ने मिट्टी डालकर मजार को हटा दिया। विभाग ने मुस्लिम समाज से 6 महीने पहले मजार को शिफ्ट करने के लिए कहा था। मथुरा वृंदावन रोड पर धौरेरा गांव के समीप अद्दा बाबा की मजार है। मजार के आसपास मुस्लिम समाज ने अवैध निर्माण भी कर लिया था। इस मजार को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग पिछले 1 वर्ष से मुस्लिम समाज के लोगों से कह रहा था। 6 महीने पहले शिफ्ट करने के लिए भी कहा लेकिन वहा रह रहे लोग हर बार अनसुनी कर रहे थे। मजार हटाने से पहले मथुरा वृंदावन रोड पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। आरएएफ की टुकड़ी मजार के आसपास तैनात रही। वृंदावन,जैंत,गोविंद नगर,जमुनापार सहित आधा दर्जन थानों के पुलिस कर्मियों के अलावा पीएसी के जवान भी तैनात रहे। सुबह 6 बजे लोक निर्माण विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। मथुरा वृंदावन रोड पर ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया। वृंदावन की तरफ से सौ सैय्या तिराहा से किसी को आगे नहीं जाने दिया गया वहीं मथुरा में मसानी की तरफ से कोई वाहन वृंदावन की तरफ नहीं आने दिया गया। सुबह करीब 10 बजे तक काम पूरा होने पर ट्रैफिक खोल दिया गया। मथुरा वृंदावन में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसी के तहत मथुरा वृंदावन रोड को 4 लाइन किए जाने का काम चल रहा है। मसानी से पागल बाबा मंदिर तक बनाए जा रहे इस 4 लाइन रोड का 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। 10 प्रतिशत में मजार के आसपास रोड बनना रह गया था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
