• Wed. Jul 1st, 2026

गोविंदनगर क्षेत्र में बदमाशों के भय से नगर पंचवटी के लोग घर बेचने को मजबूर

ByVijay Singhal

May 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित नगर पंचवटी कालोनी में बदमाशों का इतना आतंक है कि लोग अपने घर बेचने को मजबूर हैं। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में आए दिन बदमाशों की हरकतें कैद होती है। लोग पुलिस से भी इसकी शिकायत करते हैं, लेकिन पुलिस है कि सुनने को तैयार नहीं है। शहर की पॉश कालोनी नगर पंचवटी में पिछले कई सालों से बदमाशों का आतंक है, लेकिन पुलिस ने अभी तक ऐसा कोई उपाय नहीं किया है कि यहां के लोगों को बदमाशों से राहत मिल सके। स्थानीय निवासी मावध अग्रवाल ने बताया कि उनका मकान नेशनल चेबर्स के बराबर में है। दो बार उनके यहां चोरी की वारदात हो चुकी हैं। इसी तरह माधव अग्रवाल एडवोकेट के यहां भी चोरी की वारदात हो चुकी है, कई वर्ष बीतने के बाद पुलिस एक भी मामले को खोलने में सफल नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर दो चार माह में बदमाश सक्रिय होते हैं। शनिवार-रविवार की रात डेढ़ बजे के लगभग सीसीटीवी कैमरों में छह बदमाश दिखाई दिए हैं। उन्होंने एक मकान में चोरी का प्रयास भी किया, लेकिन जगार होने के कारण वह भाग निकले। सीसीटीवी कैमरे में उनके हाथों में हथियार भी दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी के पीछे करबला है। यहां हर समय असामाजिक तत्वों का जमाबड़ा लगा रहता है। इसकी जानकारी भी पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस कोई कदम उठाने को तैयार नहीं है। शनिवार-रविवार रात को छह बदमाशों की सक्रियता की सूचना देने जब वह मसानी चौकी गए तो उन्होंने बताया गया कि चौकी इंचार्ज छुट्टी पर हैं। इसके बाद स्थानीय लोग थाने पहुंचे। यहां भी पुलिस ने बिना लिखी-पढ़ी के उन्हें वापस भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार भाटी ने बताया कि बदमाश आए यह बात सही है, लेकिन उन्होंने किसी वारदात को अंजाम नहीं दिया। क्षेत्रीय लोगों के कहने पर कॉलोनी में गश्त बढ़ा दी गई है। नगर पंचवटी में लोग बदमाशों से इतने भयभीत है कि उन्होंने अपने घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे तक लगवाने पड़ गए हैं। कॉलोनी में 25 कोठियां बनी हुई हैं। यहां आए दिन बदमाशों की सक्रियता और पुलिस ने निष्क्रियता से स्थानीय लोग परेशान हैं। बताया जाता है कि काॅलोनी के पीछे स्थित कब्रिस्तान की दीवार कई स्थानों से टूटी हुई है। यहां से कोई भी आसानी से आ जा सकता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.