हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। टैंटीगांव के गांव सुल्तानपुर में मिट्टी की ढाय के नीचे दबकर रविवार शाम दो महिलाओं की मौत हो गई। इनमें से एक की अस्पताल में उपचार के दौरान जान गई। राजकुमारी देवी 45 बर्षीय पत्नी सोहनलाल व कमलेश देवी 44 बर्षीय पत्नी सामलिया निवासी सुल्तानपुर रविवार शाम गांव के समीप पीर खजाने में पोता की मिट्टी लेने के लिए गईं थीं। मिट्टी खोदते समय अचानक ढाय गिर गई। इससे दोनों दब गई। चीख पुकार सुन आसपास के लोग आ गए और दबी महिलाओं को निकाल कर नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं कमलेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ घंटे बाद उपचार के दौरान कमलेश की भी मौत हो गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
