• Sat. Nov 28th, 2026

होली गेट के अंदर घर में घुस नाबालिग के कपड़े फाड़े, विरोध पर मां को पीटा

Byvijay.singhal1233

May 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 2र टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र में छत्ता बाजार की एक गली में रहने वाली महिला के घर में घुसे दो नामजदों और अज्ञातों ने उसकी बेटी के कपड़े फाड़ दिए। उसके बाद खींचकर कमरे में ले जाकर अश्लीलता की। बेटी को बचाने के लिए मां ने विरोध किया तो उससे मारपीट तक कर डाली। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। कोतवाली पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग खड़े हुए। बेटी की अस्मत लूटने से तो बच गई। मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आर्य समाज रोड के गिरिराज बर्तन भंडार के व्यवसायी दीनदयाल और उनके बेटे अजय के अलावा तीन अज्ञातों के खिलाफ मारपीट, अश्लीलता समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की तलाश की तो एक हत्थे चढ़ गया। इसके अलावा पिता-पुत्र की तलाश में टीम दबिश दे रही है। शहर कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि रामप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा फरार पिता और पुत्र की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। सीसीटीवी के माध्यम से अज्ञातों की भी पहचान जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.