• Sat. Nov 28th, 2026

निकाह के दौरान लड़की पक्ष के लोगों से हुआ विवाद, जमकर हुई मारपीट और पथराव

Byvijay.singhal1233

May 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राया थाना इलाके में शादी समारोह में जमकर बवाल हुआ। मारपीट के बाद पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, सोनई में रात के समय दो पक्षों में कहासुनी के बाद बवाल हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। इसके बाद पथराव हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। मामला शांत कराया। गांव सोनई निवासी अहमद हुसैन की दो बेटियों का निकाह था। आगरा के मिढापुर से बरात आई थी। बताया गया है कि कन्या पक्ष के कुछ रिश्तेदार राया से पहुंचे थे। उनका रिश्तेदारों  के साथ विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जम कर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर मौके पर पहुंच गए। मामले को शांत कराया। इस दौरान नदीम, परवेज, हदीम, यूनिस आदि घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.