हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा अलर्ट मोड पर है। भाजपा ने चुनावी रणनीति को धार देते हुए विभिन्न कार्यक्रम शुरू किए हैं। मथुरा के वृंदावन में 2 दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ग में प्रदेश से करीब 150 से ज्यादा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में प्रदेश की 17 नगर निगम पर कब्जा करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। वृंदावन के रुक्मिणी बिहार स्थित दिल्ली धाम में 20 और 21 मई को आयोजित होने वाले अभ्यास वर्ग में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जायेगा। इसमें प्रदेश स्तर के पदाधिकारी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों को कैसे जीता जाए इस पर टिप्स देंगे।दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष,प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के अलावा उप मुख्यमंत्री के शामिल होने की संभावना है। इस 2 दिवसीय अभ्यास वर्ग के दौरान सुरक्षा के भी इंतजाम रहेंगे। स्थानीय पदाधिकारियों ने बताया कि अभ्यास वर्ग में शामिल होने वाले सदस्य मथुरा वृंदावन के प्रमुख मंदिरों के दर्शनों के लिए भी जाएंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
