Table of Contents
डीपीआरओ किरण चौधरी ने डीएम के आदेश पर प्रधानों के साथ बैठक परेशानियों ली जानकारी
मथुरा 15 मई। जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के अंतर्गत जिला सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में समस्त पंजीकृत कियाशील सोनोग्राफी केन्द्रों की समीक्षा, निरीक्षण किये गये समस्त पंजीकृत केन्द्रों की रिपोर्ट, निरीक्षण प्रतिवेदन की समीक्षा, शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों एवं क्लिनिक के नवीन पंजीयन एवं लाईसेंस हेतु निरीक्षण प्रतिवेदन सहित विभिन्न विषयों एवं वर्तमान जिला सलाहकार समिति के सदस्यों में नियमानुसार परिवर्तन के संबंध में चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता है। यह एक बेहद महत्वपूर्ण अधिनियम है। जिला स्तरीय टीम को हॉस्पिटल एवं सोनोग्राफी सेन्टरों के नियमित निरीक्षण कर पीसीपीएनडीटी एक्ट के शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अजय कुमार वर्मा, डॉ0 चित्रेश, डॉ0 अमन एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित जिला सलाहकार समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
7455095736
