• Tue. Jun 30th, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में सर्राफा व्यापारी लापता

ByVijay Singhal

May 16, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बाजना के कस्बे से एक युवा सर्राफा व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजन द्वारा खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। भाई द्वारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें युवक के साथ अनहोनी की आशंका सता रही है। कस्बा निवासी सर्राफ सोनू वर्मा (35) पुत्र स्व. जगदीश वर्मा की (कानाजी ज्वैलर्स) के नाम से बाजार में स्थित मैन गली में दुकान है। बीते शनिवार दोपहर 11 बजे वह दुकान से अचानक लापता हो गया। परिजन द्वारा आसपास व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं लगा। युवक के भाई अशोक ने पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार बाल्यान ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द ही युवक को बरामद कर लिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.