हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। औरंगाबाद 132 सब स्टेशन पर जले 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर को बदलने में नौ दिन लग गए। शनिवार की दोपहर 12 बजे 63 एमवीए के ट्रांसफार्मर से जिले भर में सप्लाई शुरू हो गई। ट्रांसफार्मर जलने के कारण पूरे जिले में कटौती की जा रही थी। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पांच मई को औरंगाबाद 132 सब स्टेशन पर लगा 63 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर जल गया था। ट्रांसमिशन के अधिकारियों ने अगले दिन आगरा से ट्रांसफार्मर मंगाया, लेकिन इसे स्टॉल करने में पूरे नौ दिन लग गए। इन नौ दिनों तक जिले भर में इधर-उधर से बिजली कटौती कर दूसरे क्षेत्रों में सप्लाई की गई। गनीमत तो यह रही कि यहां लगा 63 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर सही था। यदि वह भी जल जाता तो पूरे जिले की विद्युत सप्लाई ठप हो जाती। ट्रांसमिशन के एसडीओ विपिन सिंघल ने बताया कि शनिवार की दोपहर 12 बजे ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई शुरू हो गई। अब लोगों को कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। विद्युत वितरण को जितनी बिजली चाहिए ट्रांसमिशन द्वारा उपलब्ध करा दी जाएगी। मथुरा। कैंट सब स्टेशन से नगर पालिका अजय नगर की ओर जा रही 33 केवी लाइन में शनिवार की शाम फॉल्ट हो गया। फॉल्ट होने से एक दर्जन से फीडरों से जुड़े सैकड़ों घरों की लाइट बंद हो गई। जानकारी मिलते ही निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉल्ट को ठीक किया। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कैंट सब स्टेशन को गोकुल से आने वाली 33 केवी की लाइन में अजय नगर के पास फॉल्ट हो गया। केबिल में फॉल्ट होने के कारण तार टूटकर जमीन में गिर गया। इसकी जानकारी निगम के अधिकारियों को लगी तो उन्होंने तत्काल लाइन को बंद कराया। साथ ही मौके पर जेई और तकनीकी टीम को भेजा। एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि गोकुल सब स्टेशन से कैंट के लिए 33 केवी की लाइन आ रही है। शनिवार की शाम चार बजे के करीब रमनलाल सोरावाला इंटर कॉलेज के पास लाइन में फॉल्ट हो गया। इसके कारण कैंट से संचालित सभी फीडरों की सप्लाई बंद हो गई। फॉल्ट की जानकारी मिलते ही शटटाउन लेकर कार्य शुरू कराया साथ ही संबंधित फीडरों में दूसरे स्थानों से विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
