• Wed. Nov 4th, 2026

25 अक्टूबर को लगेगा सूर्य ग्रहण, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के कपाट रहेंगे बंद

Byvijay.singhal1233

Oct 21, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में श्रीकृष्ण-जन्मस्थान पर दिवाली-अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार जन्मभूमि पर दीप महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं 25 अक्टूबर 2022 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जिसके कारण श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सभी मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि दीप महोत्सव का प्रारंभ 23 अक्तूबर को होगा। सायंकाल भगवान श्रीकेशवदेव के सम्मुख पुष्प-रंगोली के मध्य दीपदान का आयोजन होगा। 24 अक्तूबर को श्रीअन्नपूर्णेश्वर महादेव मंदिर में दीपदान होगा। 25 अक्तूबर सूर्यग्रहण को लेकर जन्मस्थान के प्रधान पूजाचार्य विन्ध्येश्वरी प्रसाद अवस्थी ने बताया कि प्रात: 4:29 बजे से ग्रहण के सूतक की शुरूआत हो जाएगी। सूर्यग्रहण के मोक्ष होने तक सभी मंदिरों के पट बंद रहेंगे। जप-ध्यान के लिए श्रद्धालु मंदिर परिसर में प्रवेश कर सकेंगे।
ग्रहण मोक्ष के बाद शाम को मंदिरों के शुद्धिकरण, पोषाक परिवर्तन के बाद सायं 7:30 बजे सभी मंदिरों के श्रीविग्रह की आरती, दर्शन, सेवा पूजा आदि होंगी। ठाकुरजी को रात्रि 8:00 बजे शयन भोग अर्पित होंगे। 26 अक्तूबर की प्रात: श्रीगिरिराज जी का अभिषेक, भोग, पूजा, शृंगार, अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया जाएगा। शाम 4:00बजे श्रीगिरिराज जी, श्री केशवदेवजी व श्रीराधाकृष्ण सहित सभी श्रीविग्रह के सम्मुख छप्पनभोग अर्पित किया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.