हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 12 मई 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी की छोटी बहन समाज सेविका स्वर्गीय श्रीमती अनीता चतुर्वेदी की स्मृति में भीषण गर्मी को देखते हुए पंछियों की प्यास बुझाने के लिए जल पात्र टांगने का अभियान आज सातवें दिन चला आज मथुरा महानगर के भैंस बहोरा रोड भैंस बहोरा बगीची भवत गढ़ बगीची जंक्शन रोड पर एक दर्जन से ज्यादा पेड़ों पर जल पात्र टांगे।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने कहा भीषण गर्मी को देखते हुए मथुरा महानगर के हर बाजार में पेड़ों पर जल पात्र टांगने का अभियान समाज सेविका स्वर्गीय श्रीमती अनीता चतुर्वेदी की स्मृति में चलाया जा रहा है इस अभियान को आज 7 दिन हो चुके हैं मथुरा महानगर में बाजारों में पेड़ों पर जल पात्र टागने का अभियान निरंतर चलता रहेगा इस भीषण गर्मी में पंछियों को दाना पानी डालना एक बहुत बड़ा पुण्य का काम होता है मथुरा महानगर की जनता से अपील करते हैं अपने घरों की छतों पर मिट्टी के जल पात्र अवश्य रखें महानगर में व्यापारी भाइयों से अपील की अपनी दुकान के आगे पेड़ों पर जल पात्र टागने अभियान शुरू करें इस भीषण गर्मी में पंछियों को पानी की आवश्यकता पड़ती है लेकिन उन्हें शहर में पानी नहीं मिल पाता पंछियों को बचाने के लिए जल पात्र टांगना अनिवार्य है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
