हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन/कोसीकलां निकाय चुनाव की 13 मई को होने वाली मतगणना के दृष्टिगत जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष पांडेय ने गोवर्धन और छाता तहसील के मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को परखा। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर निर्देशित किया। स्पष्ट निर्देश दिए कि जीत के बाद किसी भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि को विजयी जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। दोपहर में गोवर्धन उपमंडी समिति पहुंचे डीएम और एसएसपी ने मतगणना के इंतजाम देखे। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को परखा। आवश्यक निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने को कहा। यहां नगर पंचायत गोवर्धन, सौंख, राधाकुंड और बरसाना की मतगणना होनी है। मतगणना में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कार्मिक, सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट, आरओ आदि को निर्देशित किया। तैयारियों का जायजा लेने हुए एसएसपी ने निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मतगणना केंद्र के चारों तरफ पुलिस की तैनाती की जाएगी। महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी मतगणना स्थल पर लगाई गई है। कानून का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। मतगणना में प्रत्याशियों के साथ अभिकर्ताओं से धैर्य बनाए रखने को कहा है। छाता तहसील अंतर्गत कोसीकलां में भी डीएम और एसएसपी ने मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। यहां उन्हें एसडीएम श्वेता सिंह, तहसीलदार मनोज वार्ष्णेय ने व्यवस्थाओं से अवगत कराया। सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यवाहक ईओ योगेंद्र रावत को पानी, सफाई आदि के निर्देश दिए। गौरतलब रहे कि गत दिवस डीएम और एसएसपी ने मथुरा सदर, महावन और मांट तहसील अंतर्गत मतगणना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
