हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में यमुना किनारे की खादर की जमीन को प्लॉट दिखाकर दिल्ली एनसीआर के लोगों से लाखों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। खादर की जमीन की बिक्री के लिए बाकायदा रविवार को टेंट लगाकर लोगों से एडवांस भी लिया और पहले आओ लाभ पाओ का लालच दिया गया। मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम, एमवीडीए, नगर निगम और पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक स्कार्पियो, टेंट का सामान और लैपटॉप कब्जे में लिए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली के आई एंड एस बिल्डटेक प्राइवेट कंपनी के लोगों ने दिल्ली एनसीआर में सोशल मीडिया के साथ होर्डिंग आदि लगाकर वृंदावन के देवरहा बाबा घाट कुंभ मेला क्षेत्र के पास अच्छे और सस्ते दामों में प्लॉट देने का ऑफर दिया। कंपनी ने विज्ञापन में वृंदावन नगर बसाने का प्रचार सोशल मीडिया पर चलाया। प्रचार देकर लोग लालच में आ गए और सैकड़ों लोगों ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर 2100 रुपये तक जमा करा दिए। प्रचार में कंपनी के लोगों ने 30 अप्रैल को वृंदावन में प्लॉट की बुकिंग का एलान किया। रविवार की दोपहर कंपनी के लोगों ने वृंदावन के देवरहा बाबा घाट के पास टेंट लगाकर कैंप लगाया। वृंदावन में कम दामों में प्लॉट मिलने की जानकारी पर दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा और गुरुग्राम के सैकड़ों लोग यहां आ गए। यहां आने पर उन्होंने 2100 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराए और चले गए। मामले की शिकायत वृंदावन के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से की। एडीएम इंद्रनंदन सिंह, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण, मथुरा-वृंदावन नगर निगम, सीओ सदर प्रवीण मलिक के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आता देख आरोपी इमरान साथियों के साथ भाग निकला। पुलिस के पहुंचने पर दिल्ली एनसीआर के लोगों को ठगी का अहसास हुआ। एसडीएम इंद्रनंदन सिंह ने कहा कि पानीगांव खादर की जमीन पर प्लॉट देने की सूचना पर जब हम पहुंचे तो आई एंड एस बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड का मालिक इमरान मौके से भाग गया। यह जमीन खादर के साथ डूब क्षेत्र है। यहां प्लॉटिंग हो ही नहीं सकती। फिर भी कुछ लोग फर्जी तरीके से जमीन पर प्लॉट काटकर बेचने का प्रयास कर रहे थे। मौके से गाड़ी और लैपटॉप बरामद कर जांच कराई जा रही है। इस मामले में लाखों की ठगी की गई है। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने कहा कि अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
