हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 11 मई 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी के नेतृत्व में दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरना प्रदर्शन केे समर्थन में मथुरा महानगर के कृष्णा नगर बिजली घर स्थित कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर ब्लैक डे काला दिवस मनाया कार्यकर्ताओं ने कृष्णा नगर में काली पट्टी बांधकर मार्च किया।
सभी भारतीय किसान यूनियन टिकैत कार्यकर्ता हाथों में काली पट्टी बांधकर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण के इस्तीफे की मांग कर रहे थे
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ महानगर सलाहकार लोकेश कुमार राही वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद ने संयुक्त रूप से कहा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए केंद्र सरकार से जल्द ही बृजभूषण शरण पर सख्त कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की कहां की शीघ्र ही भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष को जेल भेज कर कानूनी कार्रवाई की जाए मथुरा महानगर की जनता पहलवानों के साथ है अपनी बहन बेटियों पर अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा जल्द ही भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर कार्यवाही नहीं हुई तो मथुरा महानगर के हर चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किए जाएंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी वर्तमान केंद्र सरकार कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं
ब्लैक डे काला दिवस मनाने वालों में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी किसान नेता धनीराम बाबा रोहतास तबर सूरज निषाद विनोद निषाद नारायण निषाद चित्रसेन मौर्य सौदान सिंह रामबाबू मोहन सिंह ठेकेदार फैजान कुरैशी सागर खान साबिर खान नाहर सिंह फतेह सिंह आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
