• Tue. Jun 30th, 2026

राधाजी जन्मस्थली रावल गांव में खनन करती जेसीबी और डंफर पकड़े

ByVijay Singhal

May 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में परमीशन के बिना खनन करते एक डंफर तथा एक जेसीबी को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने यह कार्रवाई नायब तहसीलदार की शिकायत पर की है। थाना प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि बुधवार को महावन की नायब तहसीलदार सविता शर्मा ने रावल गांव में अवैध खनन होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खनन करने वालों से कागजात मांगें तो वह बंगले झांकने लगे। इस पर पुलिस ने डंपर और जेसीबी को अपने कब्जे में लिया और थाने खड़ा करा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि खनन करने वाले के पास रावल में खनन की अनुमति है, लेकिन वह दूसरे गाटा संख्या में खनन कर रहा था। अभी इस मामले से खनन अधिकारी को भी अवगत कराया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.