हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के रमण रेती रोड स्थित हैरिटेज पब्लिक स्कूल में विद्या रत्न एकेडमी की ब्रांच का शुभारंभ हुआ। आईओपी कॉलेज के सचिव नामदेव शर्मा और हैरिटेज स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी शर्मा ने संयुक रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्या रत्न एकेडमी के निदेशक संजय शुक्ला ने बताया कि एकेडमी का उद्देश्य है कि छात्रों ने जो अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए जो लक्ष्य तय किया है उसको दिलाना। एकेडमी में जहां अनुभवी शिक्षक अपने अनुभव के जरिए छात्रों को शिक्षा देंगे वहीं युवा शिक्षक उनको मोटिवेट भी करेंगे। उन्होंने बताया कि इस ब्रांच के जरिए ब्रजवासी परिजन एवं छात्र छात्रा अपने सपनों को साकार करने के लिए लाभान्वित होंगे।
अब मथुरा वृंदावन के छात्र अपने शहर में रहकर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। IIT,JEE,NEET,Foundation,CA ,UPSC,SSC,NDA,CBSE ट्यूटोरियल की पढ़ाई के लिए अब छात्रों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। वृंदावन में विद्या रत्न एकेडमी ने अपनी ब्रांच खोल ली है। एकेडमी के शुभारंभ के अवसर पर नॉर्थ इंडिया एकेडमिक डायरेक्टर मनोज सिंह, ऑल इंडिया मार्केटिंग हैड आशुतोष कुमार,मुनीश मिश्रा,राजीव अत्री,संजय प्रसाद,अजय प्रताप सिंह के अलावा स्कूल के छात्र छात्रा उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
