• Tue. Jun 30th, 2026

मथुरा पुलिस हुई सख्त, 4 नामजद सहित 40 से ज्यादा लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

ByVijay Singhal

May 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र में महाराणा प्रताप की निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान पुलिस पर हुए हमले के मामले में सख्त रुख अख्तियार करते हुए थाना गोवर्धन पुलिस ने 4 नामजद सहित 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले में अब हमला करने वालों की तलाश कर रही है। मंगलवार को गोवर्धन के अन्यौर में महाराणा प्रताप की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिस टीम पर किसी ने उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस हमले में एसआई सुधीर मलिक सहित 2 पुलिस कर्मी घायल हो गए वहीं पुलिस की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। गोवर्धन की परिक्रमा मार्ग में स्थित आन्यौर गांव में मंगलवार की देर शाम बिना अनुमति के शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस शोभायात्रा का आयोजन पहली बार किया गया। शोभायात्रा निकालने की किसी ने सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अलाउंस कर शोभायात्रा में चल रहे लोगों को वापस जाने को कहा। इस पर कुछ लोग वापस हो लिए। इसी दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस पर हमले के मामले में गोवर्धन थाना प्रभारी ओम हरी वाजपेय ने थाना पर 4 नामजद सहित 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। दर्ज एफआईआर में थाना प्रभारी ने लिखा है कि गांव में बिना अनुमति के शोभायात्रा निकल रही थी। इस पर जब अनुमति मांगी तो भूरा पहलवान,पिंटू,विकास,माधव व 40 से 50 अज्ञात लोग गाली गलौज करने लगे। इसका जब पुलिस ने विरोध किया तो सभी ने ईंट पत्थर फैंकना शुरू कर दिया। पुलिस ने भूरा पहलवान पिंटू,विकासमाधव के अलावा 40 से 50 लोगों के खिलाफ धारा 147,149,188,352,504,332,353,333,336,307,506,477 व आपराधिक कानून अधिनियम 7 में मुकद्दमा दर्ज कर लिया। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.