• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा के सिपाही की गोली मारकर हत्या:उरई ड्यूटी के दौरान बदमाशों ने मारी गोली, गांव में पसरा मातम

Byvijay.singhal1233

May 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव चौरबम्बा निवासी सिपाही भेदजीत सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बलदेव के चौरबम्बा निवासी भेदजीत सिंह 45 बर्षीय पुत्र नारायण सिंह दो वर्ष पूर्व आर्मी से सेवानिवृत्त होकर पुलिस की नौकरी ज्वाइन की थी। पहली तैनाती जालौन जिले में मिली थी। वहां से उरई की हाईवे चौकी पर तैनात किया गया था। मंगलवार की रात को भेदजीत सिंह ड्यूटी पर थे। रात लगभग डेढ़ बजे एक मोटरसाइकिल पर कुछ युवक जा रहे थे, सिपाही भेदजीत सिंह ने टार्च लगा कर रोकने की कोशिश की। मोटरसाइकिल पास आते ही मोटरसाइकिल सवारों ने फायरिंग कर दी। पहली गोली से भेदजीत सिंह ने अपने आप को बचा लिया। बदमाशों ने दूसरी गोली दाग दी, जो भेदजीत सिंह के सिर में लगी लहुलुहान हालत में वहीं गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज पर जानकारी मिलते ही उरई थाने की पुलिस पहुंची। लहुलुहान सिपाही भेदजीत सिंह को उठाया, तो उसकी सांसें थम चुकी थी। जिसकी जानकारी सिपाही के पैतृक गांव चौरबम्बा दी गई। सिपाही के शहीद होने की जानकारी पर गांव में मातम छा गया है। हर कोई सिपाही के शहीद होने पर आश्चर्यचकित हो गया। सूचना पाकर परिजन उरई के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक शहीद सिपाही भेदजीत का पार्थिव शरीर गांव देर शाम तक पहुंचेगा। जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.