• Tue. Jun 30th, 2026

यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया हंगामा, बोले-अवैध रूप से वसूलते फीस, विरोध पर मिलती धमकी

ByVijay Singhal

May 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में अवैध रूप से फीस वसूलने को लेकर एक यूनिवर्सिटी के छात्रों ने हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। छात्र-छात्राओं ने कहा कि कभी लेट फीस तो कभी अनुपस्थिति के नाम पर पैसे की वसूली की जाती है। छात्र-छात्राओं का उत्पीड़न किया जाता है। छाता थाना क्षेत्र के आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे-19 पर एक विश्वविद्यालय स्थित है। मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने परिसर में हंगामा किया गया। छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा अवैध रूप से फीस वसूली जाती है। कभी लेट फीस के नाम पर तो कभी अनुपस्थिति के नाम पर। भिन्न-भिन्न तरीकों से जुर्माना लगाया जाता है। एक अन्य छात्र ने बताया कि जब हमने इसका विरोध किया तो स्कूल प्रबंधन की तरफ से वीडियो बना रहा छात्रा के साथ मारपीट की गई। उसका हाथ मरोड़ दिया गया एवं फोन छीन लिया गया। इसी बात को लेकर सैकड़ों छात्र एकजुट हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इससे पहले परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो सामने आया था। छात्रों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने जुर्माना फीस न भरने पर एग्जाम में प्रवेश न मिलने की धमकी भी दी है। ज्ञात रहे कि विश्वविद्यालय इसी तरीके से किसी न किसी मामले में हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। कुछ महीने पहले शिक्षण संस्थान परिसर में छात्र द्वारा खुले में नमाज पढ़ने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस बात को लेकर भी कई छात्र संगठनों ने संस्थान पर गंभीर आरोप लगाए थे।
7455095736

 

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.