• Wed. Nov 4th, 2026

मथुरा डीएम ने प्लेसमैंट को लेकर जताई नाराजगी

Byvijay.singhal1233

Oct 21, 2022
Spread the love

Table of Contents

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा।जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट सभागार में व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने भौगोलिक स्थिति के अनुरूप योजना बनाए जाने के साथ ही युवाओं को विशेषकर लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट के तहत ऐसे विभागों को चिह्नित किया जाए, जिससे युवा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। डीएम ने प्रभावी व योजनाबद्ध बिंदुओं को शामिल करते हुए आख्या मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी योजनाएं बनाएं, जिससे युवाओं को लाभ मिले, साथ ही योजना बनाते समय यहां की भौगोलिक परिस्थितियों का भी ध्यान रखें। समिति के गठन के माध्यम से युवाओं को उचित दिशा देने का कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कौशल विकास योजना को स्पष्ट खाका तैयार किए जाने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने जिला कौशल विकास समिति के अध्यक्ष के रूप में समिति के मुख्य उद्देश्यों, जिला कौशल विकास योजना वर्ष 2022-23 को लेकर बनाई जा रही योजनाओं, उप समिति, कौशल विकास के अंतर्गत प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों को होने वाले लाभ सहित अन्य कई विषयों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विगत वर्षों में दिए गए प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली और मानक के अनुरूप छात्र छात्राओं को लक्ष्य के सापेक्ष प्रशिक्षण न दिए जाने पर उपायुक्त उद्योग को सम्बन्धित प्रशिक्षण केंद्र के खिलाफ 3 दिन में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। रोजगार मेले में लक्ष्य के अनुरूप प्लेसमेंट न होने पर नाराजगी जाहिर की और ऐसे केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डीएम पुलकित नागर ने वर्ष 2021 में जिन केंद्रों को लक्ष्य दिया गया था उन्होंने अपना लक्ष्य पूर्ण न करने पर उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये कि आईसीए इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड प्रशिक्षण केंद्र को 108 लक्ष्य, अल्टीमेट एनर्जी सीसोर्स प्राइवेट लिमिटेड-108 का लक्ष्य, राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता सोसाइटी को 108 का लक्ष्य, रोजगार विकास एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के 2 प्रशिक्षण केंद्रों को 108-108 का लक्ष्य दिया था। जिसे पूर्ण न करने पर जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को एफ आई आर दर्ज करने के साथ साथ ब्लैक लिस्ट करने निर्देश दिए।इसके अलावा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टूटोरियस सोसायटी व वॉक स्किल्स को लक्ष्य पूरा न करने पर चेतावनी जारी दी और अपने कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए।

7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.