हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से अभद्रता करने के आरोप में एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में शिक्षिका बीआरसी राया पर संबद्ध रहेंगी। प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी गई है। निलंबित शिक्षिका ललिता शर्मा ब्लॉक मथुरा के प्राथमिक विद्यालय नगला चमारान में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि वह 27 अप्रैल को बीएसए कार्यालय गई थीं। उन्होंने फरवरी में निरीक्षण के दौरान 2 दिन अनुपस्थित मिलने के कारण कटे हुए वेतन को जारी कराने की मांग की। इसी दौरान किसी बात पर उन्होंने बीएसए से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपना प्रार्थना पत्र उनसे छीन कर फाड़ दिया। साथ ही पुलिस बुलाने और विभिन्न स्तरों पर बीएसए की शिकायत करने की धमकी दी। इससे कार्यालय में अफरा तफरी मच गई। इस अभद्रता के चलते बीएसए ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। प्रकरण में जांच के लिए समिति गठित की गई है, जिसमें एबीएसए मांट अविनाश दीक्षित, एबीएसए नगर क्षेत्र पूनम चौधरी एवं एबीएसए बलदेव राकेश कुमार को शामिल किया है। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षिका ने कार्यालय में आकर उनसे अभद्रता की। सरकारी काम में बाधा डाली। इसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
