• Tue. Jun 30th, 2026

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निम्नलिखित निर्देश दिये

ByVijay Singhal

May 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
ग्राम प्रधान को शिथिल पर्यवेक्षण हेतु पंचायतीराज अधिनियम की सुसंगत धारा में नोटिस
सचिव को शिथिल पर्यवेक्षण के लिए निलम्बित, मुख्यालय संबद्ध, विस्तृत जांच होने तक जांच प्रभावित न करने हेतु आवश्यक, सचिव की भूमिका की जांच डीसी नरेगा एवं डीएसटीओ से करायें
संजय कुमार अवर अभियंता द्वारा 27.08.2021 से कार्यों को अपनी देखरेख में कराने हेतु नामित थे। संजय कुमार अवर अभियंता के विरूद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही एवं निलम्बन की संस्तुति प्रमुख अभियंता को भेजने के निर्देश दिये
अधिशासी अभियंता जल निगम को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति शासन को भेजने के निर्देश दिये
जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को कठोर चेतवानी निर्गत की
निदेशक आरसीयूइएस को तत्काल सुमित कुमार इंटर्न इंजीनियर के निलम्बन एवं ब्लैकलिस्ट की संस्तुति भिजवाने के निर्देश दिये। सुमित कुमार को तत्काल मथुरा से हटवाने तथा इनके स्थान पर किसी अन्य को नामित करने हेतु संस्तुति भिजवाने के निर्देश दिये
एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिये
जिला पंचायतराज अधिकारी के द्वारा बनाई गई समिति की रिपोर्ट पर डीएम  ने की बड़ी कार्यवाही
ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट तथा चरित्र एवं हैसियत प्रमाण पत्र निरस्त करने तथा समस्त कार्यदायी संस्था एवं सभी जनपदों को उक्त ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने हेतु पत्राचार करें
अडींग के समस्त कार्यों की जांच हेतु नवीन टीम बनाने के निर्देश दिये। तकनीकी एवं प्रशासनिक नोडल भी नामित करें
अन्य ग्राम जिनको परफाॅमेंस ग्राण्ट मिल रही है, उनके कार्यों की गुणवत्ता जांच करवायें
मथुरा 07 मई। 14वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अन्तर्गत ग्राम पंचायत अड़ींग विकास खण्ड गोवर्धन को निष्पादन अनुदान वित्तीय वर्ष 2016-17 के अन्तर्गत प्रदत्त धनराशि के सापेक्ष शासन द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं के अनुसार जिलाधिकारी द्वारा निम्न अधिकारियों को नामित किया गया था। कार्यों को अपनी देखरेख में कराने एवं एम.बी. करने हेतु संजय कुमार अवर अभियन्ता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड मथुरा को नामित किया था, समय समय पर कार्यों के तकनीकी परीक्षण हेतु अधिशासी अभियन्ता जल निगम मथुरा को नोडल अधिकारी नामित किया गया था, कार्यों की गुणवत्ता एवं जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी मथुरा को प्रशासकीय नोडल अधिकारी नामित किया गया था तथा कार्यों को अपनी देखरेख कराने हेतु शासन द्वारा नामित संस्था आरसीयूइएस के द्वारा सुमित कुमार इंटर्न इंजीनियर को नामित किया गया था।
शासन द्वारा स्वीकृत डीपीआर के अनुसार ग्राम पंचायत अडींग में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुयी कि प्राक्कलन के अनुसार नींव की गहराई नहीं ली गयी है, नींव में पीला ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है तथा ईंटों की तराई न करते हुए सूखी ईंटों का नींव में प्रयोग किया जा रहा है। उक्त शिकायत की जांच हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा कार्य की अभिलेखीय व स्थलीय जांच करने हेतु गजेन्द्र सिंह तोमर सहायक विकास अधिकारी (पं0) विकास खण्ड गोवर्धन तथा संजय कुमार अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड मथुरा को संयुक्त रूप से जांच करने हेतु निर्देशित किया गया था।
जांच समिति द्वारा ग्राम पंचायत अडींग में स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स मैदान की बाउन्ड्रीवॉल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर पश्चिम एवं उत्तर दिशा की दीवार की नींव की चिनाई में पीली ईंटों का प्रयोग होते हुए पाया गया, ईंटों के नीचे गिट्टी आदि की कुटाई कर सीमेन्टेड पीसीसी का आधार नहीं लिया गया है। सीधे कच्ची मिट्टी पर पीली ईंटों को बिछाकर नींव भराई का कार्य हो रहा था। चिनाई में प्रयोग की जा रहीं ईंटे बिना तराई किये ही सूखी लगायी जा रही थीं। चिनाई में रेत का अधिक प्रयोग किया जा रहा था। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि नींव की खुदाई भी लगभग 1 फीट से कम की गयी है, जो प्राक्कलन के अनुसार कम है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.