• Tue. Jun 30th, 2026

मथुरा में 70 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय,रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर जवानों ने किया रेस्क्यू

ByVijay Singhal

May 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाई-वे क्षेत्र में एक गाय कुएं में गिर गई। 70 फीट गहरे सूखे कुएं में गाय गिरने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के प्रयास जब सफल नहीं हुए तो इसकी जानकारी दमकल कर्मियों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे 10 दमकल कर्मियों की टीम ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद गाय को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला। थाना हाई-वे क्षेत्र के नगला शिव जी गांव में शनिवार को करीब 10 बजे एक आवारा गाय सूखे कुएं में गिर गई। 70 फीट गहरे कुएं में गाय गिरने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। एक घंटे तक ग्रामीण प्रयास करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों के द्वारा किए गए प्रयास से जब कोई सफलता नहीं मिली तो इसकी सूचना पुलिस और दमकल कर्मियों को दी। जिसके बाद दमकल के यूनिट प्रभारी किशन सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और गाय को कुएं से निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। गाय को निकालने के लिए दमकल कर्मियों ने प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन कुएं की गुलाई महज 5 फीट थी। जिसकी वजह से रेस्क्यू करने में दमकल कर्मियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद जब कोई सफलता नहीं मिली तो फिर कुएं में दमकल कर्मी को उतारने का निर्णय लिया गया। कुएं में उतरे राम मोहन ने गाय को पट्टा बांधा और पट्टे को मजबूत रस्सी से बांध दिया। इसके बाद पहले राम मोहन बाहर निकले और फिर मौके पर एक जे सी बी मशीन मंगाकर गाय को कुएं से बाहर खींच कर निकाल लिया। गाय के सुरक्षित बाहर निकलने पर ग्रामीण दमकल कर्मियों की तारीफ करने लगे। यूनिट प्रभारी किशन सिंह ने बताया कि इस ऑपरेशन में करीब 3 घंटे का समय लगा। इस तरह के ऑपरेशन में सबसे बड़ी दिक्कत कुएं की गोलाई कम होना और गैस बनने के कारण आती है। लेकिन यहां गोलाई कम थी पर कुएं में गैस नहीं थी। जिससे ऑपरेशन सफल रहा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.