हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र स्थित मासूम नगर में जीजा की बहन की शादी में आए युवक की 11 हजार केवी की लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक का एक साल पहले विवाह हुआ था, कुछ दिन बाद गौना होना था। भरतपुर के रूपवास स्थित थाना रूदावन स्थित महलपुरचूरा निवासी 23 वर्षीय हरभजन पुत्र दीवान सिंह हाईवे थाना क्षेत्र स्थित मासूम नगर निवासी जीजा नेत्रपाल की बहन की शादी में शामिल होने आया। शौच करने के लिए घर से निकला, लेकिन काफी देर बाद भी लौटकर नहीं आया। परिजनों को चिंता हुई तो वह उसे खोजने के लिए निकले। थोड़ी दूरी पर जाकर देखा तो युवक 11 हजार केवी की लाइन के पास खेत में मृत पड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 11 हजार केवी की विद्युत लाइन खेतों में इतनी नीचे है कि यदि कोई ध्यान न दे तो उससे चिपक जाए। संभवत: युवक को 11 हजार केवी की लाइन दिखाई नहीं दी और उसकी चपेट में आ गया। जीजा ने बताया कि हरभजन की एक सात पहले ही रूदावन स्थित नारौली निवासी रेशमा से विवाह हुआ था। शादी के बाद उसकी पत्नी मायके गई। कुछ दिन बाद उसका गौना था। गौना होने से पहले ही युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी जब परिजन और पत्नी के घर वालों को लगी तो कोहराम मच गया। परिजनों विद्युत निगम के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
