• Tue. Jun 30th, 2026

पिछला रिकॉर्ड भी नहीं तोड़ पाए शहरी मतदाता

ByVijay Singhal

May 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निकाय चुनाव में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी निकायों में शांतिपूर्ण मतदान हो गया। शाम 6 बजे तक ओवरआल 44.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। मथुरा-वृंदावन नगर निगम और कोसीकलां नगर पालिका परिषद सहित सभी निकायों में 1235 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिनका भाग्य ईवीएम और मतपेटियों में बंद हो गया। मतगणना 13 मई को होगी। देर शाम तक सभी मतदान केंद्रों से ईवीएम और मतपेटियां संबंधित स्ट्रांग रूम में पहुंचा दी गईं। जनपद के सभी 268 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया था। शुरुआती दो घंटे में मतदान की गति बेहद धीम रही। इसके बाद कुछ सुधार हुआ और 1 बजे तक मतदान 34.98 फीसदी तक पहुंच गया। इसके बाद अगले 5 घंटों में यह आंकड़ा 44.31 फीसदी तक पहुंच सका।
ईवीएम खराब होने, वोट नहीं होने से थमी गति

मतदान शुरू होती है ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आने लगी थी। इससे अनेक केंद्रों पर मतदान आधे-पौने घंटे तक प्रभावित रहा। कई केंद्रों पर लाइट की व्यवस्था नहीं होने से मतदान में बाधा आई। मतदान केंद्रों पर पहुंचे हजारों लोगों को वोट नहीं होने, नाम में गलतियां होने से निराश लौटना पड़ा। कई कॉलोनियों में महज 10 फीसदी लोग ही वोट दे पाए। इससे भी मतदान प्रकि्रयां बाधित हुई।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.