• Tue. Jun 30th, 2026

फर्जी मतदान को लेकर हंगामा, मारपीट

ByVijay Singhal

May 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम के कई केंद्रों पर बृहस्पतिवार को फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हुआ। आपस में विभिन्न दलों के कार्यकर्ता भिंड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस दौड़ती नजर आई। गोविंद नगर में पुलिस न भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां फटकारी। मथुरा-वृंदावन नगर निगम में मतदान शुरू होने के कुछ समय बाद ही फर्जी मतदान को लेकर आरोपों का दौर शुरू हो गया था। बीएसए काॅलेज के निकट ज्योतिनगर में फर्जी वोट डालते हुए एक के बाद एक तीन युवकों को बूथ पर मौजूद निर्दलीय प्रत्याशियों के एजेंटों ने पकड़ लिया। इस पर हंगामा हो गया। इन युवकों को बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। इससे करीब 20 मिनट तक हंगामे की स्थिति बनी रही। डीएवी माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर कांग्रेस ही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी फर्जी मतदान की शिकायत की। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। राधिका विहार निकट D C हाई स्कूल में भी फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हो गया। यहां पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। गोविंद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुनपुरा गली के मुहाने पर दो दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट होने लगी। इनमें महिलाएं ज्यादा शामिल थीं। सूचना पर पहुुंचे पुलिस बल ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए जमकर लाठियां फटकारी। हालांकि शांति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर जिलाधिकारी पुलकित खरे, एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय सहित विभिन्न अधिकारी मथुरा-वृंदावन नगर निगम सहित जनपद भर के सभी निकायों में मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.