• Wed. Nov 11th, 2026

8 खंभे टूटने से खायरा बिजलीघर की आपूर्ति ठप

Byvijay.singhal1233

Aug 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में लगातार बारिश के बाद क्षेत्र में विद्युत अव्यवस्था बनी हुई है। गांव जलालपुर के समीप 8 खंभे टूटने से खायरा बिजलीघर की आपूर्ति ठप हो गई, इससे 20 गांव 72 घंटे तक अंधकार में डूबे रहे। कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि के हस्तक्षेप के बाद बुधवार रात में खंभा सही कराकर आपूर्ति शुरू कराई गई। गांव जलालपुर के समीप रविवार की शाम पांच बजे 33 केवी लाइन का खंभा टूट गया, इसके बाद सात और खंभे टूट गए, जिससे खायरा उपकेंद्र से पोषित होने वाले भदावल, जाब और अलवाई फीडर की आपूर्ति भंग हो गई। 20 गांव अंधकार में डूब गए। वहीं धानौता, पैगांव और फालैन 33 केवी उपकेंद्र में फाॅल्ट होने से आपूर्ति ठप रही। इससे त्रस्त उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। इसकी जानकारी जब कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी को हुई तो वह रात्रि में 132 केवी उपसंस्थान में जलभराव से गुजरकर वहां पहुंचे। उन्होंने एसडीओ, जेई आदि को वहां बुलाकर आपूर्ति चालू होने तक वहीं जमकर बैठ गए। रात्रि में 12 बजे सभी उपकेंद्रों की आपूर्ति चालू कराई। जाब निवासी सुरेश उपमन्यु ने बताया कि गांव जाव फीडर की आपूर्ति बुधवार को पूरे दिन गुल रही। वहीं एसटीडब्लू फीडर से पोषित होने आठ गांवों की आपूर्ति बंद रही। इससे ग्रामीण परेशान रहे। अग्रसेन नगर में फेस उड़ने से लोग परेशान रहे। इसके अलावा नगर में कई स्थानों पर बिजली फाॅल्ट के चलते आपूर्ति बंद रही। एक्सईएन एसपी सिंह ने बताया कि फाॅल्ट सही कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.