हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। बार एसोसिएशन की ओर से इस बार करीब 750 अधिवक्ताओं को पांच दिवसीय मुंबई टूर पर ले जाया जा रहा है। शुक्रवार को सभी अधिवक्ता गरीब रथ ट्रेन से रवाना होंगे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान अधिवक्ता मुंबई और आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। अधिवक्ता महाराष्ट्र स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ियों और खूबसूरत वादियों के लिए प्रसिद्ध लोनावाला और खंडाला में अधिवक्ताओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए सात होटल और रिजॉर्ट में बुकिंग कराई गई है।
7455095736
750 अधिवक्ता पांच दिवसीय मुंबई टूर पर होंगे रवाना
