• Sun. Jul 5th, 2026

मथुरा रिफाइनरी में 64 वां इंडियन ऑयल दिवस, मनाया गया

ByVijay Singhal

Sep 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के 64 वें स्थापना दिवस के अवसर पर मथुरा रिफाइनरी में विभिन्न कार्यक्रम किए गए। समारोह की शुरुआत रिफाइनरी परिसर स्थित अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर की गई। इसके बाद कार्यक्रम में वर्चुअल मध्यम से जुड़ कर कर्मियों ने इंडियन ऑयल गीत गाया। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अस्तित्व के 64 गौरवशाली वर्षों के जश्न में शामिल होते हुए मथुरा रिफाइनरी ने भी धूम- धाम से इंडियन ऑयल दिवस मनाया। समारोह की शुरुआत मथुरा रिफाइनरी अस्पताल में रक्तदान शिविर से हुई l रिफाइनरी में कार्यक्रम के दौरान कर्मियों ने वर्चुअल माध्यम से जुड़ कर सभी आईओसीयंस के साथ इंडियन ऑयल गीत गाया व कॉर्पोरेशन के प्रति कटिबद्घता और हर कार्य में राष्ट्र प्रथम का संकल्प लिया। मुख्य कार्यक्रम केक काटने के साथ शुरू हुआ। जिसमें अजय कुमार तिवारी, कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख ने सभी को इंडियन ऑयल दिवस की शपथ ग्रहण करवाई। इस अवसर पर सभा का स्वागत करते हुए भास्कर हजारिका, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की यात्रा पर प्रकाश डाला और इस लंबी यात्रा में मथुरा रिफाइनरी के योगदान के बारे में बताया।कार्यक्रम में शैलेंद्र शर्मा, महासचिव, और रविंद्र यादव सचिव, IOMRKS ने भी सभी रिफाइनरी कर्मियो को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने कॉर्पोरेशन के पूर्व साथियों द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण करने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का आग्रह किया। मथुरा रिफाइनरी के ED अजय तिवारी ने कहा कि इंडियन ऑयल की छह दशक लंबी यात्रा भारत के लिए एक स्वर्णिम युग है। इंडियन ऑयल के लिए सदैव ही राष्ट्र प्रथम रहा है और इस नई कोर वैल्यू को अपना कर कॉर्पोरेशन ने देश के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को प्रशस्त किया है। कार्यक्रम के दौरान मथुरा रिफाइनरी के पूर्व कार्यकारी निदेशक शुभंकर गांगुली, संजीव कुमार और एल डब्लू खोंगवीर का सम्मान किया गया। जिन्होंने रिफाइनरी की प्रगति में अपना योगदान दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.