• Mon. May 4th, 2026

वृंदावन में आज से चली नाव, शुल्क कम होते ही 60 नाविकों ने कराया रजिस्ट्रेशन

ByVijay Singhal

May 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में जिला प्रशासन और नाविकों के बीच सहमति बन गई है। केसी घाट पर नगर निगम द्वारा लगाए शिविर में नाविकों ने 60 नावों के रजिस्ट्रेशन कराए। डीएम ने एसएसपी के साथ नाविकों को रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने पर प्रपत्र वितरित किए। सोमवार से नगर के सभी घाटों पर नाव एवं मोटरबोट का संचालन शुरू हो जाएगा। डीएम सीपी सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार अधीनस्थों के साथ रविवार दोपहर को केसी घाट पहुंचे। यहां उन्होंने नाविकों से उनकी समस्याएं सुनी और उनका जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया। इस पर नाविकों ने आंदोलन स्थगित कर सोमवार से नावों के संचालन शुरू करने की बात कही। प्रशासन और नाविकों के बीच सहमति बनने के बाद नाविक रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आगे आए। नगर निगम द्वारा केसी घाट पर किए शिविर लगाकर किए जा रहे नावों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आगे बढी। पहले दिन 60 नाविकों ने नाव एवं मोटर बोट के रजिस्ट्रेशन कराए। नाव का 500 रुपये और मोटर बोट का 1500 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा किया गया। इसके अलावा 79 नाविकों ने रजिस्ट्रेशन फार्म जमा किए। डीएम ने एसएसपी, एडीएम डॅाक्टर पंकज वर्मा, एसपी सिटी राजीव कुमार, सीओ पीपी सिंह, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह के साथ मोटर बोट से घाटों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को देखा। वृंदावन के घाटों पर 23 दिन के बाद नावों का संचालन शुरू होने जा रहा है। यहां प्रतिदिन लगभग पांच से सात हजार श्रद्धालु यमुना के घाटों का नजारा देखने और नौकायन करने आता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.