• Thu. Apr 30th, 2026

राया की किशोरी को तलाश रहीं पुलिस की 5 टीमें

ByVijay Singhal

Sep 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया क्षेत्र के एक गांव से राया आते समय लापता हुई किशोरी का 5वें दिन भी सुराग नहीं लग सका। यह हाल तब है जब पुलिस की पांच टीमें किशोरी को तलाशने में लगीं हैं। 17 सितंबर को गांव से राया आ रही किशोरी लापता हो गई थी। घटना में दूसरे समुदाय के युवक के नाम की चर्चा है। इसे देखते हुए किशोरी की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने थाना राया का घेराव किया था। घटना के बाद से पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है। इस संबंध में एसपी सिटी ने बताया कि किशोरी को तलाशने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हैं। ये टीमें हरियाणा, दिल्ली, फैजाबाद सहित अन्य स्थानों पर तलाश रहीं हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जालसाजों की भी अजब कहानी है। बेटी लापता होने के बाद एक जालसाज का पिता के पास शनिवार दोपहर को फोन आया। जालसाज ने कहा कि दस हजार रुपये खाते में डलवा दो। हम बेटी को लेकर आ रहे हैं। कहा गया कि आपकी बेटी भोपाल में हैं। हमारे पास किराए के लिए रकम नहीं हैं। थोड़ी बातचीत के बाद फोन कट गया और पिता दौड़ा-दौड़ा थाने आया। यहां पता चला कि यह साइबर ठग हैं जो ऐसी बातें बना कर ठगी करते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.