• Fri. Nov 27th, 2026

5 लाख का लोन और सब्सिडी भी: इन युवाओं ने नहीं खटखटाया नौकरी का गेट, CM युवा उद्यमी योजना से खड़ा किया अपना रोजगार

Byvijay.singhal1233

Sep 15, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रोजगार की राह किसी दफ्तर के दरवाजे से ही नहीं निकलती। कभी वह कुम्हार के चाक पर घूमती मिट्टी में आकार लेती है। कभी औजारों की खनक में ढलती है। कभी कंप्यूटर की रोशनी में निखरती है। मथुरा के ढाई हजार से अधिक युवाओं ने इसी राह को पहचाना। नौकरी के इंतजार में बैठने के बजाय अपने हुनर को काम में बदला। उस काम को रोजगार में। सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान से मिले आर्थिक सहारे ने उनके सपनों को आकार दिया। आज किसी के कारोबार में दो हाथ जुड़े हैं तो किसी के साथ 20 से अधिक लोग काम कर रहे हैं। जिन हाथों को कभी नौकरी चाहिए थी, वही हाथ अब दूसरे हाथों के लिए काम रच रहे हैं। वर्ष 2024 से 26 के बीच जिले में ढाई हजार युवाओं ने सीएम युवा उद्यमी विकास योजना में अपना रोजगार खड़ा किया है। यमुनापार में कुल्हड़ इकाई चला रहे सतीश कुमार स्नातक करने के बाद नौकरी के लिए इधर-उधर भटके। फिर खुद का कारोबार शुरू करने की सोची। शहर में आने वाले पर्यटकों के लिए चाय, लस्सी के लिए कुल्हड़ की आवश्यकता समझ आई। इकाई शुरू कर दी। आज 20 से अधिक लोगों को रोजगार दे रहे हैं। रवींद्र कुमार ने बताया कि 12वीं के बाद पढ़ाई छूटी और 40 प्रतिशत शरीर में विकलांगता के कारण ज्यादा भगदौड़ नहीं हो पा रही थी। बक्सा बनाने का कार्य देखा था इसलिए लोन लेकर बलदेव में सादाबाद रोड पर काम शुरू कर दिया। दो कारीगरों की मदद से काम चल रहा है। सहालग में खूब बेहतर काम हो जाता है। गोपाल पुरा में कमल सॉफ्ट टॉयस बनाने का कार्य करते हैं। बताया पहले से काम जानते थे, लेकिन योजना का लाभ मिला तो काम ने रफ्तार पकड़ ली। अब दूसरों को भी रोजगार देते हैं। मसानी के रहने वाले साेनू ने डेयरी व्यवसाय शुरू किया तो अपने साथ दो युवाओं को और रोजगार दे रहे हैं। सुनील ने लोन लेकर कंप्यूटर लगाए और जनसेवा केंद्र तैयार किया। वे अपने साथ पूरे परिवार का पोषण कर रहे हैं। ये कुछ उदाहरण हैं, ऐसे ही ढाई हजार से अधिक युवाओं का कार्य स्वरोजगार के सपने को साकार कर रहा है। युवाओं को सीएम युवा उद्यमी विक्ष्कास अभियान के तहत पांच लांख रुपये का ब्याज रहित लोन जिला उद्योग केंद्र के माध्यम की संस्तुति पर बैंक द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। इस पर 10 प्रतिशत का अनुदान भी है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.