हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा में देर रात दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां दिल्ली की तरफ से आ रही कार बेकाबू होकर बगल में खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार 3 दोस्तों और ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 कार सवार गंभीर घायल हैं। कार सवार 5 दोस्त अलीगढ़ से कोकिलावन शनिदेव के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। हादसा थाना जैंत क्षेत्र में स्थित चौधरी ढाबा के पास हुआ। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखचे उड़ गए। मृतकों की पहचान निविध बंसल,आलोक दयाल, आकाश, अजीत कुमार (ट्रक ड्राइवर) के रूप में की है। वहीं, घायलों की पहचान कमल वर्मा, विशाल वर्मा के रूप में हुई है। तीन मृतक अलीगढ़ के रहने वाले हैं, जबकि मृतक ट्रक ड्राइवर बिहार के छपरा का रहने वाला है। फिलहाल, पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
