हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जवाहर इंटर कॉलेज में जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला रोलर हॉकी टीम का चयन किया गया। जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के सचिव श्याम बेरा ने बताया कि इस टीम का चयन प्रथम बार जिले में किया गया है। इसमें चयनित खिलाड़ी 2 अगस्त को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर दलवीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि लगभग 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनका चयन राहुल सिंह एवं देवेश यादव के निर्देशन में किया गया। चयनित खिलाड़ियों में अभिषेक चौधरी, शिवम ठाकुर, हिमांक, अमित कुमार, हेमंत, हिमांशु राजपूत, राहुल सिंह, ध्रुव शर्मा और महिला वर्ग में पूजा पचौरी, प्रियांशी, सिमरन, नेहा, पूजा, आराध्या अग्रवाल आदि हैं। जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि खिलाड़ियों में अगर प्रतिभा दिखाने का हुनर है तो वह हर जगह पर सफलता पा सकता है। एथलेटिक्स संघ के जयसिंह, बीके पाल सिंह, पंकज चौधरी, लोकेश गौतम, प्रेम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
