• Mon. May 11th, 2026

बगीची के गेट का लेंटर-दीवार गिरी, 3 बच्चे घायल

ByVijay Singhal

Feb 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील के कस्बे में रविवार शाम को बगीची में खेल रहे बच्चों पर बगीची की जर्जर दीवार, गेट व गेट का लेंटर गिर गया। इसकी चपेट में आकर 3 बच्चे घायल हो गए। सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नौहझील में मरहला रोड स्थित अजवार पोखर के समीप एक बगीची है। यहां दीवार,गेट व गेट के ऊपर लेंटर डाला गया था। काफी पुराना होने के कारण यह जर्जर हालत में था। रविवार शाम 4 बजे मोहल्ले के छोटे-छोटे बच्चे बगीची में खेल रहे थे। तभी अचानक दीवार,गेट व लेंटर गिर गया। इसके नीचे दबकर ब्रजेश (5) पुत्र नरेंद्र, प्रांशु (4) व कान्हा (3) पुत्र संतोष घायल हो गए। बच्चों की चीख सुनकर लोग जुटे और बमुश्किल भारी गेट व लेंटर को हटाकर दब बच्चों को निकाला। आनन-फानन में क्षेत्र एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां ब्रजेश व प्रांशु की हालत गंभीर बताई जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.